उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आज होली मिलन समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। रंगों, संगीत और आपसी सद्भाव से सराबोर इस आयोजन में सांस्कृतिक टीमों के लोक कलाकारों, क्लब सदस्यों व पत्रकारों ने विविध प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही लक्की ड्रा व बंपर ड्रा का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री, गणेश जोशी एवं अति विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष गीता राम गौड़, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, भाजपा वरिष्ठ नेता जोगेन्द्र पुंडीर, दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा, सुविधा सुपरमार्केट के एमडी अनिल कुमार गुप्ता प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा एवं महामंत्री योगेश सेमवाल व कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल एवं सदस्य योगेश शैली ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का समापन रंग-अबीर और पारंपरिक होली गीतों के साथ हर्षाेल्लासपूर्वक हुआ।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब सदैव सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह आपसी सौहार्द और संवाद को मजबूत करने का माध्यम है।
इस अवसर पर प्रेस क्लब सांस्कृतिक समिति की संयोजक मीना नेगी, प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, वीरेन्द्र डंगवाल ‘पार्थ’, रश्मि खत्री, मनबर सिंह रावत, सुलोचना पयाल, मनोज जयाड़ा, ओम प्रकाश जोशी, हिमांशु जोशी आदि उपस्थित थे।






